टेकरी बाजार में जूता व्यापारी पर नकाबपोशों का हमला, लूट का आरोप

शिवपुरी। टेकरी पर जूता चप्पल की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार को आज दोपहर बाईक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने मारपीट कर उसके साथ लूटपाट कर दी। घटना के समय दुकान पर आने वाले दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। जबकि तीसरा युवक बाईक पर ही सवार था। जिसकी पहचान पीडि़त दुकानदार पवन लक्ष्यकार ने गिरधारी जैन के रूप में की है और कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पीडि़त दुकानदार पवन पुत्र कालीचरण लक्षकार निवासी खुड़ा ने कोतवाली टीआई संजय मिश्रा को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे जिनमें से दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी दुकान पर आए और चप्पल देखने लगे। जिनमें से एक जोड़ी चप्पल उक्त युवकों को पसंद आ गई। जिसकी रेट उसने 180 रूपए बताई। तभी दोनों नकाब पोश युवक विफर गए और उन्होंने दुकानदार की मारपीट कर दी बाद में उसकी जेब में रखे डेढ़ हजार रूपए लूट लिए। 

बीच बाजार में हुई इस घटना से वहां भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्हें देखकर युवक दौडक़र बाईक पर बैठ गए। जहां पहले से ही इंतजार कर रहा तीसरा व्यक्ति उन्हें लेकर फरार हो गया। भागते समय दुकानदार ने बाईक चलाने वाले को पहचान लिया। जिसका नाम वह गिरधारी जैन बता रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!