विधायक कप: बक्सनपुर एवं टोंका की टीमें रही विजेता

Updesh Awasthee
शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण म.प्र. शासन के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत - शिवपुरी के ग्राम पंचायत सिरसोद के खेल मैदान पर बालक-बालिकाओं के लिए कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में ग्राम पंचायत सिरसौद, टौंका, बिलारा, भावखेडी के खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। मैच का शुभारंभ दिनेश रावत मंडल अध्यक्ष, महेश धाकड़, महामंत्री, दीपक शर्मा, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह द्वारा कबड्डी खेल प्रारंभ की गई। बालक वर्ग में कबड्डी खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत टोंका की टीम ने प्रथम स्थान, बिलारा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं गत दिवस ग्राम पंचायत नागुली के खेल मैदान पर बालक-बालिकाओं के लिए कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में ग्राम पंचायत नागुली, बक्सनपुर,बेडगरिया, नादिया नयाखेड़ा के खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। 

मैच का शुभारंभ राजकुमार गुप्ता, संतोष लोधी, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह द्वारा कबड्डी खेल प्रारंभ की गई। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बक्सनपुर की टीम ने प्रथम स्थान, नागुली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता के दौरान सैकडों की सं या में दर्शक, वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। मान. विधायक महोदया के निज सहायक राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह एवं खेल विभाग से कमल सिंह बाथम,ग्रा.यु.समन्वयक शिवपुरी, रामपाल मेहते, सुजीत करौसिया एवं संजय वाल्मिक, रविन्द्र कोड़े आदि उपस्थित रहे।  

एम.के. धौलपुरी, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मान. विधायक महोदय एवं माननीय खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी की अनुशंसा के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!