अनियत्रिंत बस पलटी, महिला की मौत, एक दर्जन घायल

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जराय के पास आज एक यात्री बस के अनियत्रिंत होकर पलट जाने से बस में सबार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। वही तीन यात्रीयों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना से खोड़ जा रही नवदीप ट्रेवल्स की बस कालीपहाड़ी के नजदीक तेज गति के कारण संतुलन खो बैठी जिससे वह पलट गई। दुर्घटना में गुड्डी पत्नि हरीराम लोधी निवासी मोतीपुर थाना मायापुर की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!