आईएएस की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी

NEWS ROOM
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम परीच्छा में एक युवक ने अपने ही सूने घर में पंखें से लटककर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना परिजनों ने पोहरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार पवन पुत्र लंपी धाकड उम्र 22 वर्ष निवासी परीच्छा ने अपने ही घर मे फांसी लगा ली। इस घटना के समय युबक के माता-पिता अपने ही खेत पर काम करने गये थे जबकि युवक घर पर अकेला था। युवक ने कुर्सी पर चढकर रस्सी से फांसी लगा ली थी। 

सूत्रो के अनुसार युवक कोटा मे आईएएस की तैयारी कर रहा था बही कुछ दिनो से डिप्रेशन का शिकार था फिलाफ मामला अभी साफ नही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!