यशोधरा राजे के यहां कल बजेंगी शहनाई

शिवपुरी। स्थनीय विधायक, मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के आखिरी महाराजा जीवाजीराव सिंधिया कि सबसे छोटी प्रिंसेस यशोधरा राजे के घर 5 फरवरी को शहनाइयां बजने वाली हैं। वो अपने बड़े बेटे अक्षय भंसाली के लिए बहू लेने कर्नाटक पहुंच चुकीं हैं। यशोधरा राजे ने अपने बेटे का रिश्ता कर्नाटक के प्रसिद्ध घोरपड़े राजपरिवार के यहां किया है। 

बैंगलुरू स्थित संदुर नामक रियासत के घोरपड़े राजवंश की प्रिंसेज कृतिका राजे उनकी दुल्हन होंगी। इसमें भाग लेने के लिए खुद यशोधरा अपने बेटे अभिषेक और बेटी त्रिशला के साथ बैंगलुरू पहुंच गईं। शादी में संदूर राजवंश के मेहमानों के अलावा ग्वालियर की सिंधिया, नेपाल की राणा और गुजरात की गायकवाड़ रॉयल फेमिली के सदस्य शामिल होंगे। 

कौन है कृतिका राजे
कृतिका के पिता कर्नाटक की संदुर रियासत के प्रिंस कार्तिकेय राजे घोरपड़े हैं, जबकि दादाजी संदुर के महाराज और कर्नाटक की राजनीति में बड़ा नान रखने वाले मुरारीराव यशवंत राव घोरपड़े हैं। ‘MY’ के नाम से मशहूर कृतिका के दादा जी कर्नाटक में पंचायती राज रिफर्म्स के लिए जाने जाते हैं। ‘MY’ पंचायती राज मिनिस्टर के साथ ही संदुर से 7 बार MLA और एक बार रायचुर से MP भी रहे। इसके अलावा ‘MY’ उच्चकोटि के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के तौर पर भी मशहूर रहे। कृतिका की मां अंबिका राजे बड़ोदरा के उसी गायकवाड़ खानदान से हैं जिससे ग्वालियर की महारानी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!