बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने में पूरी तैयारी करें प्रशासन: मुख्य सचिव

Updesh Awasthee
शिवपुरी। परख वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षाओ की तैयारियाँ पूरी कर ली जायें। परीक्षा केंन्द्रों पर नकल रोकने के सभी प्रयास किए जायें। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किये जायें। आवश्यकतानुसार पुलिस बल लगाया जाये।

सचिव स्कूल शिक्षा दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 11 लाख 56 हजार तथा हायर सेकेण्डरी में 7 लाख 13 हजार विद्यार्थी सम्मलित हो रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि 18 फरवरी को ‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में सभी शालाओ में वॉलिन्टियर जायेंगे। मु य सचिव ने जिले एवं विकास खण्ड स्तर पर कंट्रोल-रूम बनाने के निर्देश कलेक्टरो को दिये।

मुख्य सचिव श्री सिंह ने आधार आपकी पहचान अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता बताई। गेहूँ उपार्जन की तैयारियो की समीक्षा करते हुए मु य सचिव ने कहा कि उपार्जन की संभावना पिछली बार से अधिक है। इसे ध्यान में रखकर तैयारियाँ की जायें।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि गोदाम-स्तर पर खरीदी केंद्र की स्थापना के लिये स्थल चयन कर 404 गोदाम बनाये जाने हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की अवधि इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में 27 मार्च से 27 मई एवं शेष संभागो में 3 अप्रैल से 31 मई तय की गई हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!