महानगरों की तर्ज पर किड्स गार्डन स्कूल में होगा कार्नीवाल का आयोजन: राघवेन्द्र गौतम होगें मुख्य अतिथि

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मस्ती और फन भरा होगा इस बार शहर का 12 फरवरी का सडें,खबर आ रही है कि महानगरो की तर्ज पर इस बार किड्स गार्डन स्कूल में किड्स कर्नीवाल का अयोजन किया जा रहा है। इस कार्नीवाल का उद्घाटन करेगें राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त  जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम द्वारा किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में विशेष बात यह है कि इस तरह का कार्यक्रम शहर में पहली बार स्कूल स्तर पर किया जा रहा है एवं शहर के सभी स्कूल विद्यार्थी एवं अभिभावकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 

फन कार्निवाल के मस्ती आरै फनल भरे मु य आकर्षण रहेंगे किड्स फीएस्टा, लाइव यूजिकल रॉक बैंड, टैलेंट हंट शो, जिसमें सिंगिंग एवं डांसिंग केटेगिरी एवं स्वादिष्ट व्यंजनों एवं विभिन्न सामग्री के स्टॉल तथा विशेष आकर्षक किड्स जोन जिसमें शामिल है वाटर जोरबिंग, सरफेस जोरबिंग, टॉय अ्रेन, फोम डांस, बंजी जंपिंग, फलाइंग फॉक्स, वाटर वोट, बाउंसी, एटीवी कार एवं बाइक होर्स राइडिंग, बग्गी राइडिंग के साथ-साथ मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में लक्की ड्रा भी रखा गया है, जिसमें कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों एवं बच्चों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संचालक किड्स गार्डन स्कूल शिवकुमार गौतम ने शहर के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में आकर आनंद लेने को कहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!