पंचायत भवन में काम कर रहे सहायक सचिव को हिस्ट्रीशीटर ने पीटा

पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाखनौद में पदस्थ पंचायत सचिव को गांव के ही जिला बदर आरोपी ने अपनी पत्नि के साथ मिलकर जमकर लाठीयों से पीट दिया। जिससे पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत पंचायत सचिव ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जाखनौद में पदस्थ सहायक सचिव मलखान पुत्र पंचम सिंह बघेल उम्र 25 वर्ष अपने पंचायत कार्यालय में बैठकर शासकीय काम कर रहा था। तभी वहां पुराना हिस्ट्रीशीटर पूरन यादव आ गया और राशनकार्ड बनाने की जिद करने लगा। 

जब सचिव ने सूची में नाम नहीं होने की बात कही तो आरोपी हिस्टीसीटर ने अपनी पत्नि त्रिवेणी उर्फ पूजा के साथ मिलकर लाठीयों से जमकर मारपीट कर दी। बताया गया है उक्त आरोपी हिस्टीसीटर गुण्डा रहा है और पिछले कुछ दिनों पहले ही जिला बदर होकर बापिस आया है। इस घटना में सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की शिकायत फरियादी पंचायत सचिव की शिकायत पर आरोपी पूरन और त्रिवेणी उर्फ पूजा यादव के खिलाफ धारा 353,332,294,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!