मोटरसाईकिल से टकराई गाय, युवक की मौत

शिवपुरी। दतिया से शिवपुरी में अपनी रिश्तेदारी में मिलने आ रहे आदिवासी युवक की दुर्घटना में मौत हो गर्ई। मृतक का पोस्टमार्टम आज शिवपुरी में किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया निवासी युवक धीरज आदिवासी कल अपने साथियों रवि और विक्की के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर दतिया से शिवपुरी आ रहा था। 

मोटरसाइकिल मृतक धीरज आदिवासी चला रहा था। कल दोपहर दो बजे सलैया के पास मृतक की मोटरसाइकिल सामने से आ रही गाय से टकरा गर्ई। जिससे उसकी मौैत हो गई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!