बडी खबर: मनियर में मिली 10 वर्षीय बालिका की लाश, हत्या की आंशका

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मनियर बीज गोदाम के पास एक 10 वर्षीय बालिका की लाश मिली है। उक्त लाश के सिर और नाक से खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई है। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में भीड़ भी एकत्रित हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगो ने बीज गोदाम के ग्राउंड में एक बालिका की लाश पड़ी होने की सुचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश की शिनाख्त की तो सामने आया की उक्त बालिका का नाम मुस्कान पुत्री रामस्वरूप जाटव उम्र 10 वर्ष निबासी सहराना मोहल्ला मनियर के रूप में हुई।

बताया गया है कि उक्त किशोरी रात्रि 8 बजे से घर से गायब हो गई थी और पास ही के शासकीय स्कूल में 6 वीं की छात्रा है। इस मामले में एसडीओपी जीडी शर्मा टीआई संजय मिश्रा स्नोफर डॉग सहित मोके पर पहुँच गए है। खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 

संभवत: उक्त बालिका की हत्या की गई है हालांकि पुलिस इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। बताया यह भी गया है उक्त बालिका की माँ पहले वैश्यावृत्ति करती थी। 3 बर्ष पहले उक्त महिला ने रामस्वरूप के साथ शादी की है और किराये से सहराना मुहोल्ले में रह रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!