गरीब विधवा की झोपडी में लगी आग:100 मीटर की दूरी 30 मिनिट में भी तय नही कर पाई फायर बिग्रेड

बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्बे के ही वार्ड 10 में एक गरीब विधवा महिला की झौपड़ी में आग लग गई। इस घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि नगर पंचायत से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थिति इस झौपड़ी में लगी आग को सूचना मिलने के लगभग 30 मिनिट बाद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंच सकी। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह बैराड़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 मेबा लाल के मील के पास निवासरत महिला रामकली कुशवाह उम्र 50 वर्ष की झौपडी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे बड़  रही थी। तभी  स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। पर विडंबना यह रही कि सूचना के आधे घण्टे तक फायर विग्रेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। 

इस घटना में पडौस में निवासरत रामजीलाल की टपरिया भी पूरी तरह से जलकर खाग हो गई। जिससे गरीब विधबा महिला का गृहस्थी का सामान जल कर खाग हो गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!