रास्ते को लेकर विवाद, गोली चली, महिला सहित दो घायल

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जुग्गीपुरा में बीती रात्रि यादव परिवारों के बीच रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक महिला और दो युवक घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार पवन सिंह यादव पुत्र रामराजा यादव निवासी जुग्गीपुरा कल अपने परिवार की सदस्य सरोज यादव और सुरेश यादव के साथ खेत से काम करके लौट रहा था। रास्ते में उसका विवाद आरोपी पवन यादव से हो गया  और इसी विवाद के चलते उसके सहयोगी रमेश यादव, नरेन्द्र यादव, भरत यादव और आजाद यादव ने एक राय होकर फरियादी पक्ष के तीनों सदस्यों पर हमला बोल दिया।

इसी बीच आरोपी पवन यादव ने फरियादी पवन सिंह यादव पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली फरियादी को लग गर्ई और वह घायल हो गया वहीं सुरेश और सरोज भी घटना में घायल हो गर्ई। जिन्हें  छोडक़र आरोपीगण भाग खड़े हुए। बाद में घायलों को पिछोर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुॅचे जहॉ एक युवक पवन यादव की गोली लगने से गंभीर हालत बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!