करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संर्घष हो गया। जिसमें दोनो पक्षों से 4 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनो पक्ष पुलिस थाना करैरा पहुॅचे जहॉ पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मीना पत्नि धर्मेन्द्र केवट उम्र 26 वर्ष बीते रोज अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी गांव का ही विमला और रमेशचन्द्र प्रजापति आ गये और महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट के बाद मीना का देवर कालूराम देवरानी रामकली केवट आ गई और दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनो और से लोगो को चौटे आई है। वही मीना केवट गंभीर रूप से घायल हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराकर पुलिस ने दोनो पक्षों पर क्रांस मामला दर्ज कर लिया है।