घर से झिरी की कहकर निकले युवक की मिली लाश

Updesh Awasthee
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के झलवासा के तिराहे के पास रोड़ पर लोगो को एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई दिखाई दी। राहगीरों ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर लाश की शिनाक्त कराई और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की झलवासा के तिराहें पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक की लाश के पास ही एक बाईक भी पड़ी हुई है। बाईक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक की शिनाक्त की तो सामने आया कि उक्त युवक का नाम प्रताप पुत्र बारेलाल बेडिया उम्र 22 वर्ष निवासी जामखो की लाश है। उक्त युवक घर से झिरी जाने की कहकर निकला था। 

उक्त युवक के शरीर पर करवट और कमर में चोट के निशान है। जिससे प्रतीत हुआ है कि उक्त युवक की बाईक से गिरकर मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!