नगर उदय अभियान:झूठे आंकड़े देकर थप-थपा रहे है पीठ,लगा है गंदगी का अंबार

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा नगर उदय अभियान आंकड़ेबाजी में उलझ कर रह गया और इस अभियान के तहत मात्र खाना पूर्र्ति की जा रही है तथा धरातल पर कोर्ई काम नहीं हो रहा है। नगर पालिका द्वारा गठित टीमें न तो विभिन्न वार्डों में घूम रही है और न ही जन समस्याओं से रूब रूब हो रही है। 

प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल  रहा है अथवा नहीं इसकी भी जानकारी एकत्रित नहीं की जा रही। पात्र हितग्राही योजनाओं से क्यों वंचित बने हुए है। इसकी मॉनीटरिंग भी अभियान के तहत नहीं की जा रही है। नगर गंदगी के ढेर में तब्दील होता जा रहा है और हर तरफ मलबे और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। रात्रि होते ही पूरा नगर अंधकार में डूब जाता है, लेकिन मजे की बात तो यह है कि नगर में इन दिनों नगर उदय अभियान चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार नगर पालिका शिवपुरी ने तीन चरणों में नगर उदय अभियान की शुरूआत की है। प्रथम चरण 25 से 28 दिस बर तक संपन्न हो चुका है और नगर पालिका द्वारा दी गर्ई जानकारी के अनुसार नगर के 39 वार्डो में नगर उदय अभियान के तहत प्रथक-प्रथक टीमें गठित की गर्ई है और एक टीम में 6 से 8 कर्मचारी है। 

नगर पालिका ने नगर उदय अभियान का नोडल प्रभारी सुधीर मिश्रा को बनाया है जबकि जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी एसडीएम रूपेश उपाध्याय हैं। अभियान के तहत नगर पालिका के नोडल अधिकारी सुधीर मिश्रा जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी एसडीएम रूपेश उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे और एसडीएम उपाध्याय अभियान की प्रगति से कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को अवगत करायेंगे। प्रथम चरण के अभियान में धरातल पर कोर्ई काम नहीं हुआ है। 

विभिन्न टीमों ने न तो वार्डों में जाकर कैंप लगायें हैं और न ही जन समस्यायें सुनी हैं। चूंकि वे मौके पर नहीं गए इसलिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है अथवा नहीं मिल रहा और यदि नहीं मिल रहा तो उसका कारण क्या है। इसकी जानकारी भी वास्तविक रूप से एकत्रित नहीं की गर्ई है। 

अभियान के तहत नगर की साफ सफाई की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया तथा पूरे नगर में भीषण रूप से गंदगी व्याप्त है तथा रात्रि होते ही पूरा नगर अंधेरे में डूब जाता है। स्ट्रीट लाईट इक्का दुक्का वार्डों में ही जलती हुई नजर आ रहीं है। हितग्राही परेशान होते हुए घूम रहे हैं और कागजों में नगर उदय अभियान चल रहा है। नगर उदय अभियान का दूसरा चरण भी 3 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है और इस द्वितीय चरण में भी महज कागजों पर ही काम हो रहा है। 

कैसे बनेंगी शिवपुरी नगर पालिका न बर 1 नगर पालिका 
स्वच्छता अभियान और नगर उदय अभियान की प्रगति के बाद ही शिवपुरी नगर पालिका को प्रदेश की न बर 1 नगर पालिका का दर्जा मिलेगा। लेकिन जिस अंदाज में नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान और अब नगर उदय अभियान संचालित किया उससे शिवपुरी नगर पालिका को न बर 1 नगर पालिका बनाना महज एक दिवा स्वप्न प्रतीत हो  रहा है।