पंचायत सचिवों की हडताल:अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन,कर्मचारी कांग्रेस ने दिया समर्थन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुये हैं। अपने आंदोलन के आज नौबे दिन पंचायत सचिवों ने अर्धनग्न होकर धरना किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में मु यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधीष को सौंपा। 

चारी कांग्रेस ने भी धरना स्थल पर पहुॅचकर उनकी मांगों का समर्थन किया तथा धरना आंदोलन में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। 

पंचायत सचिवों का आंदोलन आज नौबे दिन भी जारी रहा। धरने में आज अर्धनग्न होकर पंचायत सचिवों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सचिवों के आंदोलन में आज कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया अपने पदाधिकारियों के साथ धरने में शामिल हुये तथा अर्धनग्न होगर उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। 

सैंकड़ों की सं या में कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर आरबी प्रजापति को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से अशोक शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, हुकम सिंह राजे, अतरसिंह धानुक, संतोष रजक, हरीश शाक्य, कैलाश शर्मा सिरसौद, राजू गर्ग, मनोज भार्गव, अरविन्द्र सरैया, महेश शर्मा, सीएस सारस्वत व सैंकड़ों पंचायत सचिव मौजूद थे। साथ ही अध्यापक संघ के राजकुमार सरैया, गाविन्द अवस्थी, धर्मेन्द्र जैन, मनीष वैरागी, सुनील वर्मा ने भी धरना स्थल पर पहुॅचकर पंचायत सचिवों के आंदोलन का समर्थन किया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!