स्वस्थ्य व निरोगी काया के लिए खेलों का होना आवश्यक: रोहित

Updesh Awasthee
शिवपुरी। स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए खेलों का होना बहुत आवश्यक है। खेलों से शरीर में न केवल स्फूर्ति आती है बल्की रोग भी प्रवेश नहीं कर पाते। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात शाउमावि क्रमांक-2 के प्राचार्य एके रोहित ने बीते रोज आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में कही। इसके अलावा परीक्षा में सफलता हासिल करने के भी टिप्स प्राचार्य ने दिए। 

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर प्रचार्य एके रोहित एवं वरिष्ठ व्या याता अशोक गुप्ता ने पुष्प माला अर्पित कर दी प्रज्जवलित किया। इसके बाद राजीव श्रीवास्तव वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में बताया कि विद्यालय में इस वर्ष क्रिकेट, शतरंज, कैरम, हाकी, वॉलीवाल, एथलेटिक्स, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के छात्रों ने हॉकी, नेटवाल, फुटवाल, योगा, रायफल शूटिंग में संभाग एवं राज्य स्तर पर भी प्रदर्शन किया। 

श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में पुरस्कारों का वितरण प्राचार्य रोहित, अशोक गुप्ता, मुकेश शर्मा, उपमा चतुवे्रदी, ममता श्रीवास्तव, वकार अहमद, विजय गुप्ता, लाक्षाकार, रामकुमार राठौर, विमल शर्मा एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा वितरित किए गए। विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, रेडक्रास, क्रीड़ा, अनुशासन वाले सर्वश्रेष्ठ छात्रों को भी स मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की रंजना शर्मा, दया सेंगर, रीता अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, इंदु पाराशर, कीर्ति शर्मा, महेश शाक्य, अभिषेक शर्मा एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!