पहले पति ने छोड़ दिया और दूसरे पति ने दहेज के लिए पीटा,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में निवासरत एक महिला ने अपने दूसरे पति पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता के पहले पति ने उसे त्याग दिया था। इसके बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया था, लेकिन अब उसका दूसरा पति भी दहेज लोभी निकला। 

जिसने पीडि़ता पर उसके स्वामित्व के मकान को बेचने के लिए दवाब बनाया। लेकिन पीडि़ता ने उसे बेचने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार पीडि़ता भूरिया बार्ई के पहले पति ने दहेज की मांग  करके पीडि़ता का परित्याग कर दिया था। जिससे पीडि़ता काफी परेशान हो गर्ई और सात माह पूर्र्व उसने आरोपी सपोला पठान से दूसरा विवाह कर लिया। विवाह के एक दो माह तक तो पीडि़ता को आरोपी ने ठीक ढंग से रखा, लेकिन उसके बाद आरोपी ने उसके स्वामित्व के मकान को बेचने की जिद पकड़ ली। 

लेकिन पीडि़ता ने जब इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसको प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और घटना दिनांक 3 जुलाई 2016 को आरोपी ने उसकी मारपीट की। जिसके बाद पीडि़ता एसपी के पास पहुची जहां उसने पति के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया। 

जिसकी जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शून्य पर कायमी कर असल कायमी के लिए बदरवास थाने में प्रकरण को स्थानांतरित कर दिया। जहां बदरवास पुलिस ने कल असल कायमी कर आरोपी के खिलाफ धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!