शिक्षिका से एटीएम की डिटेल्स ली और निकल गये 8 हजार

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में निवासरत एक शिक्षका से एटीएम की डिटेल्स पूछी और उनके खाते से 8 हजार रूपये का आहरण कर लिया। 

जानकारी के अनुसार शिक्षिका सेवंती शर्र्मा के खाते से ठग ने चिरपरिचित अंदाज में एटीएम न बर पूछकर 8 हजार रूपए उड़ा दिए। गांधी कॉलोनी निवासी शिक्षिका सेंवती शर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल न बर पर किसी व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह बैंक से बोल रहा है तथा उसका एटीएम बंद हो जाएगा। 

इसलिए तुरंत एटीएम नंबर और पासवर्ड बताए। ठग की बातों में आकर शिक्षिका ने अपने एटीएम का न बर उसे बता दिया और 10 मिनिट बाद ही उसके मोबाईल पर मैसेज आ गया कि उसके खाते से आठ हजार रूपए निकाल लिए गए हैं।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!