किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रावत 18 को संभालेंगे पदभार

शिवपुरी। बीजेपी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत 18 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान संगठन महामंत्री श्री सुहास जी भगत भी विशेष रूप से मौजूद रहैंगे।  

प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे आर भ होगा।प्रदेश किसान मोर्चा कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नव नियुक्त अध्यक्ष रणवीर सिंह 18 जनवरी को प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में ठीक 1बजे अपना पदभार दीनदयाल परिसर स्थित किसान मोर्चा कक्ष में  ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के सभीनिवर्तमान प्रदेश  पदाधिकारी जिला अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। 

पदभार ग्रहण समारोह से पूर्व किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्तागण प्रदेश अध्यक्ष श्री रावत के रिवेरा टाउन स्थित आवास 118 पर एकत्रित होंगे। प्रदेश भर से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण 118 रिवेरा टाउन पर निर्धारित किया गया है। जहाँ से सभी कार्यकर्त्ता एक साथ दीनदयाल परिसर के लिये रवाना होंगे। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 18 जनवरी को भोपाल पहुचने की अपील की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!