कोलारस की प्रथम महिला CMO बनी प्रियंका सिंह

कोलारस। अपनेे विकास कार्यो के लिए एक अलग पहचान बनाने वाली कोलारस नगर परिषद को पहली बार महिला सीएमओ प्रियंका सिंह के रूप में मिली है। महिला सीएमओ मिलने के बाद नगर में खुशी की लहर है। नागरिको का कहना है महिला सीएमओ से लोगो को नगर के विकास में नई उंचाईयो को पहुचाने में एक नई उर्जा प्राप्त होगी। 

नवांतुक सीएमओ प्रियंका सिंह ने हमारे प्रतिनिधी इमरान अली से बात करते हुए बताया की कोलारस मु य नगर पालिका अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण करने से पहले वह टीकमगढ़ में महिला विकास में सुपरबाईजर के रूप में पदस्थ रहीं इस दौरान उनका कार्यकाल काफी साफ सुथरा रहा साथ ही उन्हे अपने कार्यकाल में ईमानदारी और मेहनत से कार्य करना पसन्द है और वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। 

साथ ही कोलारस के विकास के सवाल पर महिला सीएमओ ने बताया की सबको साथ लेकर नगर के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल में यहां के लोगो के लिए नई हूं और कुछ दिन यहां के लोगो को समझने और समस्याओ को समझने में लगेंगे जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदो और नागरिको के साथ मिलकर विशेष रूप रेखा बनाकर नागरिको के हित में नगर में विकास कार्य किया जाएंगा साथ ही पात्र नागरिको को शासन की सभी योजनाओ का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही नगर के विकास कार्य को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयत्न किया जाएगा। 

कोलारस नगर परिषद कार्यालय में पदभार ग्रहण पहुंची नगर परिषद की पहली महिला सीएमओ प्रियंका सिंह का नगर परिशद भवन में किया गया जिसमें मु य रूप से नगर परिशद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीबाई कुशवाह, नगर परिषद इंजीनीयर सुनील कुमार पांडे, पार्षद राजकुमार (राजू) भार्गव, अनीता सोनू जादौन, रेखा वीर सिंह जाटव, केशरी बिंदल, मुस्तिरी बानो, मंगल कुशवाह, सेवाबाई रघूवीर सिंह यादव, रामबाबू निबौरिया, महेश गुप्ता, हुकुम सिंह जाटव, श्रीमती मिथलेष अर्जुन जाटव, श्रीमती सोनू बाई सोनू सैन, श्रीमती यमुना महेष वेश्य,रचना भानू जाट, पूर्व सांसद प्रतिनिधी वलवीर निवौरिया, गंभीर यादव, रफीक खांन, जू मा खांन, सगीर खांन, राकेश राजावत, घनश्याम गर्ग, लेखापाल जाहेद काजी, प्रिया जाट, आविद खांन, जूली शर्मा, प्रदीप खैमरिया, शिवराज दांगी, कल्लू सोनी ने स्वागत किया। नगर परिशद कार्यलय पहुंचने के बाद सीएमओ प्रियंका सिंह ने सभी धन्यवाद किया।