पलंग के नीचे घुसा बलात्कारी, नानी को कमरे के बाहर कर, नातिनी के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे में अपने घर में नानी के साथ सो रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत माता-पिता के आने के बाद किशोरी ने पिछोर थाने में की जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पूर्वी पूत्री शिवनारायण रजक परिवर्तित नाम उम्र 17 वर्ष निवासी पिछोर अपने घर में सो रही थी। तभी रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक लाईट चली गई। बालिका ने नानी को बताया कि उसके पलंग के नीचे हलचल हो रही है। कोई पलंग के नीचे है इस पर बालिका की नानी ने माचिस जलाकर देखा तो रंजीत पलंग के नीचे बैठा हुआ है।

रंजीत ने नानी को धक्का मार कर कमरे से बाहर निकाल दिया और बालिका के साथ बलात्कार कर डाला। इस बात की शिकायत नानी ने बालिका के मौसाजी को फोन से बताई। बालिका के मौसाजी ने मौके पर पहुंचकर गेट को खोला। आरोपी ने किशोरी के मौसाजी के साथ हाथापाई कर दी। किशोरी के माता-पिता इलाहाबाद गए हुए थे। लौटने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया।

परिजन बालिका को लेकर पिछोर थाने पहुॅचे। जहॉ पुलिस ने आरोपी रंजीत पर धारा 376, 457,3/ 4 पीसीएसओ एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!