नगर मंडल ने दीप प्रज्वलित कर व भाजयुमो ने जलाया दिग्विजय सिंह का पुतला

शिवपुरी। शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल माधवचौक चौराहे पर जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया वहीं भाजपा के नगर मंडल द्वारा भी दीप प्रज्वलित कर खुशी का इजहार किया। इस खुशी के पीछे कारण था कि पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा वर्तमान सरकार पर व्यापम में हुए घोटाले के क प्यूटरों की हार्डडिस्क से छेडख़ानी का मामला सुप्रीम कोर्ट में गुरूवार को खारिज कर दिया गया है। 

गुरूवार को जब सुप्रीम कोर्ट ने हार्डडिस्क और पेन ड्राइव के साथ छेडख़ानी न होने की पुष्टि की वैसे ही प्रदेश सहित जिलों के भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि प्रदेश सरकार पर व्यापम जैसे बड़े घोटाले की छेडख़ानी के आरोप पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगाए थे। 

जिस खुशी में शुक्रवार को नगर मंडल महामंत्री हरिओम राठौर व उनके साथियों ने माधवचौक चौराहे पर दीप प्रज्वलित कर  खुशी मनाई वहीं भाजपा महामंत्री ओमी गुरू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के नेतृत्व में भाजपा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला बनाकर पहले माधवचौक चौराहे व फिर कोर्ट रोड स्थित गांधी चौक पर परिक्रमा लगाकर माधवचौक चौराहे पर ही पुतला दहन किया गया और दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए गए। 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमी गुरू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, नगर मंडल अध्यक्ष डेविड चौहान, नगर महामंत्री हरिओम राठौर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पार्षद मंजू गर्ग, अजय खेमरिया, चंदू बंसल, राजू शर्मा, मुकेश चौहान, गगन खटीक, गणेश गुप्ता, धनपाल यादव, हरिओम काका, अजय भार्गव, सुरेन्द्र रजक, विमल मामा, भरत अग्रवाल, धनीराम रावत, गब्बर परिहार, अमन मिश्रा, आसु खटीक, सुरेन्द्र यादव, हिमांशु अग्रवाल, संजय कुशवाह, कपिल मिश्रा, राजू सेंगर, प्रदीप नानू, गोलू व्यास, अमित भार्गव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!