शिवपुरी। जिले के खनियांधाना अंतर्गत बीती 15 दिस बर को कुएं में मिली बृजलाल यादव की लाश मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृतक की भाभी जो उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी व उसके पुत्र को गिर तार कर लिया है।
खनियांधाना थाना प्रभारी जगमोहन सिंह तोमर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खनियांधाना मुडिया रोड पर निवासरत बृजलाल यादव की लाश बीती 15 दिस बर को कुएं में बोरे में बंद मिली थी तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को पत्नी बनकर रह रही भाभी फूलकुंवर उम्र 50 वर्ष व उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटे पर शक हुआ जिस पर पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बृजलाल की हत्या स्वीकार कर लिया। आरोपी फूलकुंवर ने बताया कि उसके पति की मौत हो जाने के बाद से वह अपने अविवाहित देवर बृजलाल के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी।
उसके अनुसार 12-13 अक्टूबर की रात बृजलाल शराब के नशे में धुत्त होकर और उनके साथ छत पर झगड़ रहा था जिस पर उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसे छत से नीचे धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बाद में घटना को छुपाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर उन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।