बेटा पत्थर फोड़ रहा था, मां पर आकर गिरा, मां की मौत, पुत्र पर मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है जहां पर खदान में पत्थर फोड़ रहे एक बेटा व उसके साथी से एक पत्थर नीचे खड़ी मां के ऊपर गिर गया जिससे मां की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बेटा सहित एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब सिंह और राकेश कुशवाह निवासीगण गागोनी गांव की पहाडिय़ा पर स्थित खदान पर पत्थर फोड़ रहे थे। इसी पहाडिय़ा के नीचे पंजाब सिंह की मां रामकुवर बाई उम्र 70 वर्ष लकडिय़ां बीन रही थी तभी शाम करीब 5.30 बजे अचानक खदान से एक पत्थर उछला और मां के ऊपर जा गिरा। 

पत्थर गिरने से मां के यहां गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गई। पंजाब अपनी मां को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा तब तक वृद्ध मां की मौत हो चुकी थी। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए ोजकर पंजाव व राकेश के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!