टहलने गये युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कलोथरा पेट्रोल पंप के पास आज सुबह घूमने गए युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के काफी समय तक युवक का शव सडक़ पर पड़ा रहा। बाद में जब लोगों की आवाजाही शुरू हुर्ई तब पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त की। 

जानकारी के अनुसार आज तडक़े पप्पू पुत्र पूरनचंद अहिरवार निवासी करैरा प्रति दिन की तरह आज भी घर से मॉर्निंग बॉक के लिए निकला जहां कलोथरा पेट्रोल पंप के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। उक्त जानकारी पुलिस को सुबह करीब 7 बजे के लगभग मिली। 

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक कुचली हुर्ई अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब जानकारी एकत्रित की तो उसकी शिना त पप्पू पुत्र पूरनचन्द्र अहिरवार के रूप में हुई और ज्ञात हुआ कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!