
जानकारी के अनुसार आज दोपहर कप्तान सिंह सोंलकी निवासी केरूआ थाना की लडकी की शादी करैरा थाना क्षेत्र के निवाई गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनो परिवारों में विवाद चलता रहा। बीते रोज इसी विवाद के चलते लडकी के पिता कप्तान सिंह सोंलकी निवाई गांव में आया हुआ था।
इसी विवाद के चलते ससुर और दामाद में विवाद होने लगा। विवाद को बढता देख ससुर अपना आपा खो बैठा और अपने ही दामाद उपेन्द्र पुत्र गोपाल तोमर उम्र 28 वर्ष निवासी निवाई थाना करैरा को देशी कट्टे से गोली मार दी। यह गोली दामाद उपेन्द्र तोमर के पेट में कमर के पास लगी। जिससे उसकी हालात विगडने लगी। परिजन युवक को लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुॅचें।
पुलिस नेे मौके पर पहुॅचकर आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुर फरार बताया जा रहा है।