प्रेमी जोड़े के बीच चल रहा था रोमांस फिर पति आ गया और...

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दवियाकलां में एक युवती ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह घर में अकेली थी तो गांव का ही एक युवक उसके घर में आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बंदना पत्नि राजू कलावत परिवर्तित नाम उम्र 21 वर्ष निवासी दवियाकलां ससुराल ग्वालियर से अपने मायके दवियाकलां अपने पति के साथ आई हुई थी। युवती के परिजन खेत पर गये हुए थे और युवती का पति पास ही दुकान पर गया हुआ था। तभी गांव का ही नीरज यादव आ गया और युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

सूत्रों की माने तो आरोपी नीरज युवती का पूर्व प्रेमी है और शादी के बाद दोनो के बीच लगातार संबंध एक दूसरे से मिलते रहे है। बीते रोज युवती अपने पति के साथ अपने मायके आई थी। जिसपर युवती के परिजन खेत पर चले गये थे और पति गांव में ही दुकान पर चला गया। मौके का फायदा उठाकर युवती ने अपने प्रेमी नीरज को घर बुला लिया।

घर पर बुलाने के बाद दोनो एक दूसरे की बाहों में खो गये और उन्हें होश ही नहीं रहा। तभी गांव में दुकान पर गया युवती का पति आ गया और अपनी पत्नि को नीरज की बाहों में देखकर क्रोधित हो गया और युवती के साथ मारपीट कर दी। इस घटनाक्रम को देख नीरज अपनी बाईक को छोडक़र भाग खड़ा हुआ।

अब अपने आप को बचाने के चलते युवती ने उक्त घटना को छेड़छाड़ का रूप देते हुए मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 354 ताहि,3 (1)बी,3 (2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!