करारे बने अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिये संघर्षरत अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस ने अपनी जिला इकाईयों का विस्तार करते हुये शिवपुरी जिले में उमेश करारे को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है साथ ही ब्रजेन्द्र भार्गव को अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है यह नियुक्तियां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला की अनुसंशा पर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा द्वारा की गई हैं। करारे के जिलाध्यक्ष एवं ब्रजेन्द्र भार्गव के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश करारे ने जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुये आश्वस्त किया है कि वे सदैव संगठन तथा उपभोक्ता के हितों के लिये पूर्ण ईमानदारी से कार्य करते हुये संगठन में निष्ठा बनाये रखेगें तथा संगठन एवं उपभोक्ताओं का हित ही सर्वोपरि होगा। आगे की जानकारी में करारे ने बताया कि संघ को गति प्रदान करने हेतू शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।  

उमेश करारे को जिलाध्यक्ष एवं ब्रजेन्द्र भार्गव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर राजेन्द्र पिपलौदा, रामजी व्यास, सुरेश दुवे, चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जॉली, अशोक शर्मा, रोहिणी अवस्थी, नीरज सरैया, रशीद खांन (गुड्डू),राजू ग्वाल, रमेश चन्द्र जैन, जीडी तरेटिया, संजय शेजवार, धर्मेन्द्र खटीक, डॉ. कौशल गौतम, राजकुमार सरैया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, अरविन्द सरैया, विवेक वर्धन शर्मा, संजय भार्गव, बन्दना शर्मा, बीना गोलिया, प्रतिभा गर्धभ, धर्मेन्द्र जैन, गोविन्द अवस्थी, राजू ओझा, मनमोहन जाटव, बलराम त्रिपाठी, प्रमोद कटारे, संजू सैठ आदि ने बधाईयां दी हैं।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!