
जानकारी के अनुसार रेखा पत्नि इंद्रजीत पाल उम्र 22 वर्ष आज सुबह जब पति शौच के लिये घर के बाहर गया हुआ था। तभी अज्ञात कारणों के चलते महिला ने केरोशिन डालकर अपने आप को आग के हबाले कर दिया। यह आग इतनी तेजी से लगी हुई थी कि इस आग से झोपडी भी पूरी तरह से जलकर खाग हो गई। इस आग में घर में सो रही महिला की ही 11 माह की बेटी अवनीत भी बुरी तरह से जल गई। जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है उक्त महिला कल ही अपने भाई के साथ मायके से लौटी थी। अब महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया यह भी गया है कि पति इंद्रपाल का अपने ससुराल जनों से विवाद रहता था और वह शादी के बाद से ही ससुराल नही गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।