
इसी विरोध के चलते कोलारस में कांग्रेसिंयों ने भाजपा सरकार की जन विरोधि नीतियो के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोंपा और सरकार की अधूरे वादो के चलते पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल और उसके परिवार के साथ हुए द्रुव्यवहार की कड़ी आलोचना की। साथ ही फौजी परिवार के पास संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष़्ा राहुल गांधी और लोकसभा सचेतक एवं सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हुए र्दुव्यवहार और उन्हें परिजनो से न मिलने देने के साथ ही जेल में बंद करने के विरोध में भाजपा सरकार की तगड़ी आलोचना की और कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौहन गौड़ जी द्वारा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सैनिकों की कुर्बानियो की बाते करने बाले सैनिको के परिजनो के साथ ऐसा व्यवहार करते है कि उन्हें जेल में बिठाया जाए। मेंने उनके और उनके पुत्र की आखिरी बार हुई बात का ऑडियो सुना बाकई दिल दहलाने बाले सवाल थे।
कोलारस नपा अध्यक्ष़्ा रविन्द्र शिवहरे ने सैनिक के परिजनो के साथ हुए र्दुव्यवहार पर कहा की भाजपा का लोकतंत्र क्या रामकिशन ग्रेवार के परिजनो से मिलने और संवेदना व्यक्त करने की ईजाजत नही देता क्या ये मानवता नही है। किसी की मौत पर उसके परिवार को संवेदना देना क्या अनुचित है। तो क्यूं किसी को उनके परिजनो से मिलने के लिए रोका गया और एक सैनिक के परिवार को 7 घंटे तक थाने में बिठा कर रखा ये कौन सा लोकतंत्र है।
विधायक प्रतिनिधी ने भाजपा की नीती पर सवाल उठाते हुए कहा यह अशोभनीय है। कोई कैसे आवाज को दवा सकता है। एक पूर्व सैनिक ने सैनिको की लड़ांई को लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। और उसके परिवार से सहानुभूती देने की बजाय भाजपा सरकार ने मामले को दबाने की पुर्जोर कोशिश करती रही साथ ही रामकिशन ग्रेवाल के परिजनो को जैल का ईनाम दिया। क्या ऐसे श्रद्धंजली दी जाती है यह कतई उचित नही है।
सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा की भारत के नौजवान पूर्व सूवेदार रामकिशन भाजपा सरकार की असफलता और झूठे आश्वासन के बाद भाजपा की राजनीती का शिकार हुए है। उनहोने अपने साथियो की लड़ाई को लड़ते हुए सरकार से त्रस्त आकर अपने प्राण दे दिये। सबसे दोगला चेहरा जब सामने आया तब दुख की ऐसी विकट घड़ी में एक बाप को बेटे को अपने बाप से अलग कर दिया गया साथ ही सैनिक के बड़े बेटे जसवंत को पुलिस ने पीटा और उनके परिजनो के साथ पुलिस द्वारा बदसलुकी की गई।
भाजपा सरकार का ये चेहरा बाकई हैरान करने वाला है। साथ ही सैनिक के परिजनो को संवेदना व्यक्त पहुंचे तमाम लोगो के साथ अभ्रदता की गई और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष़्ा राहुल गांधी और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई मंत्रियो को रामकिशन ग्रेवाल के परिजनो से मिलने से रोका और पुलिस द्वारा बल पूर्वक भाजपा सरकार के ईशारे पर जेल में बंद करबाया।
सांसद प्रतिनिधी हरिओम रघुवंशी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा की अगर सरकार के अनुचित हरकतो पर आवाज उठाना अगर देशद्रोह है तो हर नोजवान देशद्रोही है। भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री ने हमारे सैनिको की मानसिकता पर सवाल उठाया है। वे कहते है की पूर्व सैनिक रामकिशन की दिमागी जांच होनी चाहिये। इस पर उन्हे याद दिलादें की रामकिशन ग्रेवार दो बार राष्ट्रपति पुरष्कृत है। और कई सामाजिक और उत्कृष्ट कार्यो के लिए भी जाने जाते है।
अगर सरकार को अपना वादा याद दिलाना और अपने साथियो के लिए अपने उन साथियो के लिए जान कुर्बान कर जाना जो देश की सीमा पर हमारे लिए लड़ते है। हक के लिए और सरकार की बादा खिलाफी के लिए जान कुर्बान कर जाना अगर सरकार के मंत्रियो को पागलपन लगता है। तो यह भारतीय जवानो का अपमान है।
भाजपा के जन विरोधी नीतियो के खिलाफ सोंपे गए ज्ञापन मे मु य रूप् से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौहन गौड़, नपा अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व नपाध्यक्ष धमेन्द्र जैन पल्लन, विधायक प्रतिनिधी ओपी भार्गव, श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, सांसद प्रतिनिधी हरिओम रघुवंशी, पूर्व सांसद प्रतिनिधी बलवीर निवौरिया, प्रवक्ता रफीक खांन, जिला मीडिया प्रभारी इमरान अली, एनएसयुआई अध्यक्ष गोलू गौड़, अनुसुचित जाती मोर्चा अध्यक्ष हरिओम जाटव, धीरेन्द्र शिवहरे सहित अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।