बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तालाब के पास आनंदपुर (नयागाँव) के रास्ते में शनिवार की शाम हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से एक मजदूर महिला की मौत हो गई। इस बात की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर मृत महिला का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गणेशी राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी बैराड़ आज जरियाकला से आनंदपुर की और बन रही प्रधानमंत्री सडक़ पर मजदूरी करने गई हुई थी। तभी जोरदार गडग़डाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस बिजली की चपेट में महिला गणेशी राठौर आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना साथ ही मजदूरी करने गई महिलाओं ने महिला के परिजनों को दी।