पुलिया पर बंद ट्रैक्टर को चुरा ले गये चोर, मामला संदिग्ध

Updesh Awasthee
बैराड़। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेंडरी के पास पुलिया पर बंद टै्रक्टर को अज्ञात चोर निशाना बनाते हुए चुराकर ले गये। इस चोरी गये टै्रक्टर को पुलिस संदिग्ध मान रही है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कैशव पुत्र भूपसिंह यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बैराड़ का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 33 ए 9029 जोनडियर भाड़े पर चलता था। बीती रात्रि कैशव भाडे पर से ट्रैक्टर को बापिस ले जा रहा था। तभी डेडरी से दो किमी पहले एक पुलिया पर ट्रैक्टर का सेल्फ खराब हो गया और टै्रक्टर चालू नहीं हो पा रहा जिसके चलते कैशव ट्रेक्टर को पुलिया पर र ाा छोड़ आया। और डेडरी गांव में अपने रिस्तेदार के यहॉ आकर सो गया।

जब सुबह ट्रेेक्टर लेने गया तो टै्रक्टर मौके से गायब मिला। इस बात की शिकायत कैशब ने गोपालपुर थाने में ही जहॉ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 ता.हि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस इस मामले में रिस्तेदार और कैशब के अलग-अलग बयानों के चलते मामले को संदिग्ध मान रही है। और मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!