डॉ. बंसल के निधन के कारण रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित

Updesh Awasthee
शिवपुरी। रोटरी क्लब शिवपुरी का शपथ ग्रहण समारोह आज सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मु य आतिथ्य में रात 8 बजे आयोजित किया जा रहा था, लेकिन लायन्स क्लब के सदस्य डॉ. अखिल बंसल की आकस्मिक मृत्यु के कारण रोटरी क्लब ने शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया है। 

इस आशय का निर्णय कल रोटरी क्लब की आपात बैठक में लिया गया और इसके बाद रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने आज सुरवाया जाकर श्री सिंधिया को इसकी जानकारी दी। सांसद सिंधिया ने डॉ. अखिल बंसल के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!