शिवपुरी। पुलिस थाना खनियाधाना में एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से देशी शराब खपाई जा रही थी। इस बात की सूचना जब पुलिस के कानों तक पहुंची तो पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 17 हजार रूपये की अवैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुसिस थाना खनियाधाना को जरिए मुखबिर के सूचना मिली रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब को ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जा रहा है। इस सूचना पर पर पुलिस ने अपने अपने मुखबिर तंत्र के सहारे दो अवैध शराब विक्रेताओं को शराब के साथ पकड़ा।
यहां रेडी अछरौनी रोड़ बामौरखुर्द पर पहुंची पुलिस ने जब दो लोगों पप्पू पुत्र जानकी कोरी व रघुवीर पुत्र मसलती जाटव उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बामौरखुर्द को पकड़ा तो इनके कब्जे से पुलिस ने 17 हजार 700 रूपये कीमत की 354 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद शराब को जब्ती में लिया गया और आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2)के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।