शिवपुरी। शहर का हाईसिक्योरिटी एरिया कलेक्टर आॅफिस भी अब चोरों की पहुंच से दूर नहीं रहा। बीती रात्रि चोरो ने धावा बोलते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के एडीएम कार्यालय व शिक्षाविभाग के सामने स्थित मंदिर को चोरो ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना पाते ही एसडीओपी जीडी शर्मा और एसडीएम रूपेश उपाध्याय मौके पर पहुॅचे और घटना स्थल का मुआयना किया।
चोर ने इन दो स्थान के अलावा लोक सेवा प्रबंधक रवि शर्मा के कार्यालय पर भी चोरी करने की कोशिश की लेकिन चोर बहा सफल नही हो सका। घटना का खास पहलू यह है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में रात्रि के समय छ: चौकीदार मौजूद थे और सुरक्षा के भी कडे इंतजाम होने के बाबजूद भी चोरो ने कलेक्ट्रेट में सेंध लगा दी जो कही न कही चूक है।
पुलिस भी एक चोर को पकडने का दावा कर रही है। जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। एसडीओपी जीडी शर्मा का कहना है कि चोर को एफआरबी वाहन ने पकड़ा है। जो नशे की हालत में है।जानकारी के अनुसार आज रात्रि में चोरो ने एडीएम नीतू माथुर के कार्यालय में सेंध लगाते हुए ताले चटकाये। जिसमें से चोरो ने टीवी निकालने की कौशिश की।
बताया जा रहा है कि एडीएम नीतू माथुर पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग के चलते भोपाल में गई हुई है। यह समझ से परे है कि चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम किस उद्देश्य से अंजाम दिया है। कही चोरो ने शासकीय फाइलों को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से तो घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना में क्या चोरी गया है। जबकि पुलिस इस घटना मे एक सदिंग्ध को पकड़ कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
