अज्ञात कारणों के चलते मायके में फांसी पर झूली ज्योति

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम खुदावली में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने मायके में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर लाश को नीचे उतारा और पीएम कराकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ज्योति पत्नी मेवालाल गडरिया उम्र 32 वर्ष बीते रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी। तभी से ज्योति अपनी ससुराल बापिस नही गई। बीते रोज ज्योति ने अपने घर में ही पंखे से रस्सी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्योति ने आत्महत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!