गणेशजी की झांकी देखने गये नाबालिग बालक का अपहरण

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर से एक 10 वर्षीय बालक गायब हो गया। जब रात्रि को परिजनों ने बालक को खोजा तो वह नहीं मिला। जब काफी प्रयास के बाद भी बालक नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली पहुॅचकर बालक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार सन्नी पुत्र रघुनाथ नामदेव उम्र 10 वर्ष अपने घर के पास में लगी गणेशजी की झांकी देखने की कह कर घर से निकला। देर रात तक वह बापिस नहीं लौटा तो परिजनों से अपने रिस्तेदारों के घर पर खोजा। 

जब सन्नी नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली पहुॅचकर इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेतेे हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद परिजन काफी चकिरघिन्नी होते रहे किसी ने सूचना दी की उनके बालक के साथ इस और बालक पुलिस कंट्रोल रूम में है। जिसपर दौड़ कर कंट्रोल रूम पहुॅचे जहॉ से बालक के न मिलने पर मायूस होकर लोटे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!