भाजपा नगर मंडल ने मनाया पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष

शिवपुरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवदर्शन के प्रवर्तक पं. दीनदयाल जी उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवपुरी द्वारा समस्त नगर केन्द्रों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। 

समस्त नगर केन्द्रों पर आयोजित गोष्ठियों में भाजपा नगर मंडल शिवपुरी के अध्यक्ष भानू दुबे, नगर महामंत्री हरिओम राठौर, आशुतोष शर्मा, कपिल जैन, आदि ने अपने उदबोधन में एकात्म मानव दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का समुच्चय ये मानव दर्शन जो कि आत्मवादी दृष्टिकोण के सैद्धातिक गुणों का पालन करना सिखाता है, जो अंकित छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा का भाव पैदा करें इसी अंत्योदय के विचार को पं. दीनदयाल जी ने दिया जिसे 100 वर्ष बाद जन्म शताब्दी वर्ष में व एकात्म मानवदर्शन के 50 वर्ष पूर्ण होने कके रूप में मनाया जा रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!