शहर के 5 प्रतिष्ठित व्यापारी जुआ खेलते गिरफ्तार

शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत मावावाली दुकान के नीचे चल रहे एक जुए के फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। यहां 5 व्यापारी पुत्रों को जुआ खेलते दबोचा गया। इनके पास से पुलिस ने 12600 रुपए सहित जुए के उपकरण बरामद किए हैं। 

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की बस स्टैंड के पास मावा बाली दुकान के नीचे जुए का फड़ चल रहा है। जिस पर कोतवाली पुलिस मय दल के मौके पर पहुँची और वहां चल रहे जुए के फड़ पर कार्रवाई की। यहां पुलिस ने शहर के 5 प्रतिष्ठित व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। 

पकडे गए व्यापारियों में शेलेन्द्र पुत्र गोपाल अग्रवाल बर्तन वालेले, अंकित पुत्र सुरेंद्र जैन, घनश्याम पुत्र पूरन चंद्र गुप्ता जमीनी कारोबारी, दीपक पुत्र गोपाल प्रधान और दीपक पुत्र रामसेवक गोयल शामिल हैं। पुलिस ने व्यापारियों के पास से 12600 रुपए नगद और जुए के उपकरण जब्त किए हैं। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली के बाहर व्यापारियों का हुजूम लगा हुआ था। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!