लुकवासा के दो छात्रों का राज्य स्तरीय शूटिंग के लिये चयन

लुकवासा। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एक छोटे से कस्बे लुकवासा से दो छात्रों का चयन रायफल सूटिंग के लिये हुआ है। ये दोनो छात्र लुकवासा के हायर सेकेन्डरी स्कूल में कक्षा 11वी में अध्ययनरत है। दोनो छात्रों के चयन होने पर समस्त जिले से दोनो छात्रों को बधाईयां मिल रही है।

जानकारी के अनुसार राम रघुवंशी पुत्र बिवेक रघुवंशी उम्र 16 वर्ष और सुमित रघुवंशी पुत्र देबेन्द्र रघुवंशी उम्र 16 वर्ष का चयन संभाग स्तरीय रायफल सूटिंग प्रतियोगिता के लिये हुआ था। जहॉ दोनो छात्रों विजेता रहे। इस विजय के बाद दोनो छात्रों का इंदौर में होने बाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। इस प्रतियोगिता में जिले से 9 छात्रों का चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धी पर लुकबासा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई।