राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ 42 छात्रों का चयन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। संभागीय योगासन प्रतियोगिता में शिवपुरी जिला विजेता होने के पश्चात 42 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। मंगलम योग केन्द्र शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत गिल के आदेश पालन में हुआ। क्रीड़ा अधिकारी आरके सिंह व महेन्द्र तोमर के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

योग प्रभारी रघुवीर पाराशर ने बताया कि इस आयोजन में मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी की 6-6 टीमों ने भाग लिया। शिवपुरी के योग छात्रों के प्रदर्शन के सामने कोई भी जिले के छात्र टिक न सके। 

अर्थात शिवपुरी के छात्रों ने अन्य जिले के छात्रों को पछाड़ कर शिवपुरी को गौरवान्वित किया है। साथ 42 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हेतु हुआ है। जो कि 14 सित बर से 18 सितम्बर 2016 तक भोपाल में संभाग का प्रतिनिधत्व करेंगें। 

ये छात्र होंगे शामिल 
शिवानी शर्मा, पलक तोमर, निकिता प्रजापति, मनीषा धाकड़, वंशिका भदौरिया, नैन्सी सोनी, भूमि राय, राजीव पाठक, कृष्णा पुरोहित, रवि धाकड़, अभिषेक सोनी, अभय कोटिया, नूमान खांन, रोनक सोनी, कंचन शर्मा, अंजली कुशवाह, भावना शाक्य, सिया कुशवाह, प्रियंका शिवहरे, हर्षिता शर्मा, नैन्सी राठौर, सागर सोनी, सक्षम गर्ग, सुनील शाक्य, विकास रावत, संजय शाक्य, रवि कुशवाह, शिवम वर्मा, चंचल कुशवाह, आकृति रावत, रूबी चौधरी, अमृता परिहार, आकांक्षा परिहार, राजकुमारी रजक, पलक सिसोदिया, अनिल धाकड़, निखिल सैन, राहुल रजक, भुवन ओझा, अमित गुप्ता, अवधेश जाटव शामिल हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!