सांसद सिंधिया ने दी 1 करोड़ की नई सीसी की सौगात

शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कोलारस, पिछोर विधानसभा के टॉप 20 में चयनित मतदान केन्द्र को उनकी मांग अनुरूप गा्रमीण विकास के लिये 5-5 लाख रूपये की सी.सी. रोड की सौगातें दी हैं , जो गांव के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। 

सांसद सिंधिया द्वारा स्वीकृत किये गये कार्यों पर जिला कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सेवादल, युवक कांग्रेस , एन.एस.यूआई. महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अनु. जाति, तथा अल्प सं यक विभाग एवं निर्वाचित नगरपालिका पंचायत प्रतिनिधि द्वारा श्रीमंत का आभार व्यक्त किया। 

सांसद श्रीमंत सिंधिया द्वारा पिछोर विधानसभा के चरकोला, रिजौदा, पहाडीकला, मुहारीकलां, पिपरौदा आलम, बहर्रा, बसाहर, मुहारीकलां, कफार, अमरपुर कलां, रतवास, गोलाकोट, खडीचरा, झलकऊ, कालीपहाडी, नांद, नंदना, मनका, बामोर डामरौन, बामोर डामरौन, करार खेडा, तथा कोलारस विधानसभा के वार्ड क्रमांक 9 मानीपुरा , ढेंकुआ, चकरा, तथा शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 33 को 5 - 5 लाख रूपये सांसद निधि से स्वीकृत किये हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!