भारतीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने रोपे पौधे

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज 5 अगस्त को हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 40 पौधों को रोपा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पेड़ पौधों से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में समझाया गया।

विद्यालय प्राचार्य भारत त्रिवेदी ने दी जानकारी में बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पेड़ पौधों की रक्षा हेतु संकल्पित करने के उद्देश्य से हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों से गड्डे खोद उनमें कई प्रजातियों के पौधे रोपे साथ ही छात्राओं ने गमलों में अपनी अपनी पसंद के पौधों का रोपण किया। 

विद्यार्थियों को विद्यालय में कार्यरत कृषि विषय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आदेश सक्सैना ने पेड़ पौधों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां दी। इस पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अमित श्रीवास्तव, आकाश कटियार, ब्रजकिशोर गोस्वामी, पवन माहौर, चतुर्भुज यादव, विशाल बाथम, मोहित जैन, निर्मल ओझा, शिक्षिका सीमा भोला, निशा चैरसिया, सुनीता गुप्ता, रीना धाकड़, ज्योति चंदेल, नीतू बाथम,सुनंदनी शाक्य एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!