
जानकारी के अनुसार जिले के बदरवास थाना अंतर्गत नाले के पास दीपक पुत्र देवीचन्द्र नामदेव उम्र 8 वर्ष अपने दोस्तो के साथ नाले के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते दीपक की गेंद नाले में चली गई। दीपक गेंद को उठाने गया। वैसे ही तेज बारिश के चलते नाले में एक दम पानी आ गया। जिससे दीपक बह गया।
इस बात की सूचना दोस्तो ने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुॅच कर बालक की खोजबीन में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक बालक नहीं मिल पाया है।