जनरल स्टोर से डेढ लाख के कपडे सहित अंडरगारमेंटस चोरी

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की लुकबासा चौकी अंतर्गत मैन मार्केट में दो जनरल स्टोर के दुकान के गौदाम को चोरो ने निशाना बनाते हुए गोदाम से कपडें सहित होजरी का सामन पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लुकबासा के मेन मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान चलाने बाले विपिन कुमार गोयल पुत्र केदारीलाल गोयल और बलबीर पुत्र बहादुर नरवरिया की जनरल स्टोर की दुकान है। इन दोनो दुकानदारों ने लुकवासा के ब्रजेन्द्र रघुवंशी के मकान गौपाल ावन में दूसरी मंजिल पर अपना गोदाम किराये से ले रखा था। 

बीती रात्रि चोरो ने गोदाम का निशाना बना कर गौदाम  का ताला तोड़ कर गोदाम में रखे होजरी के सामान सहित कपडे चोरी कर लिये। बताया जा रहा है कि चोर नीचे शटर से न होते हुए ऊपर के रास्ते से आये है। नीचे शटर का ताला लगा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुॅचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!