जैन मिलन का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

शिवपुरी। जैन मिलन की जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह परिणय वाटिका में बड़े ही भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मु य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मध्य क्षेत्र) अतिवीर महेन्द्र जैन, प्रहलाद भारती विधायक, ऋषभ जैन (राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री), डॉली जैन क्षेत्रीय मंत्री, अध्यक्ष भानूप्रकाश जैन, ललिता जैन पीलीकोठी सचिव अशोक जैन, मंजू जैन (मारवल), लता जैन  (पूर्व अध्यक्ष) पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

इसके पश्चात महिला जैन मिलन की सदस्यों मंजू जैन (मार्बल), वर्षा जैन, ललिता जैन द्वारा सुंदर मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात महावीर प्रार्थना मंचासीन अतिथि एवं सदन में उपस्थित सभी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से की गई। मु य अतिथि, अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि आदि का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। 

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष वीर मुकेश जैन खरई (क्षेत्रीय संस्कार स्वागत भाषण एवं संस्था वर्ष 2015-16 में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। संस्था की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष भानू प्रकाश जैन, ललिता जैन, सचिव अशोक जैन, मंजू जैन (मार्बल), देवेन्द्र जैन, रेखा पटवारी, प्रमोद जैन, कविता जैन  (लॉज), अलपेश जैन, अंजना जैन (कोषाध्यक्ष), प्रकाश जैन, रूपवती जैन ने पद की शपथ क्षेत्रीय मंत्री डॉली जैन एवं देवेन्द्र जैन खतौरा द्वारा दिलाई गई। 

जबकि संस्था में वीर धर्मेन्द्र -संगीता जैन किलावनी, सुरेन्द-समता जैन आमोल, रिंकेश-संध्या जैन, प्रदीप-सरोजवाला जैन, अजय-सविता जैन (किलावनी) ने नवीन सदस्यों को शपथ राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री ऋषभ जैन द्वारा दिलाई गई। संस्था के नवीन अध्यक्ष वीर भानूप्रकाश जैन (पीलीकोठी) ने नवीन वर्ष 2016-17 में किये जाने वाले कार्यों में पर्यावरण, जल संरक्षण, पीडि़त मानवता की सेवा, मेडीकल शिविर एवं बालक-बालिकाओं में धार्मिक जागृति हेतु जैन संस्कार शिविर एवं मुनिसेवा, आर्यिका सेवा एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के जन्म तप, ज्ञान, मोक्ष, कल्याणक पर मंदिरों में विशेष पूजन एवं संस्था के सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करने की बात कही। 

महिला अध्यक्ष वीरांगना ललिता जैन ने संस्था द्वारा अध्यक्ष बनाये जाने पर इस सत्र में महिलाओं के रोजगार एवं धार्मिक संस्कार मेडीकल शिविर, संस्कार शिविर लगाने की प्रतिज्ञा ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जैन द्वारा जैन धर्म की सभी आमनाओं की मिलन बैठक एवं एकता हेतु संस्कार शिविर लगाने की बात कही। अधिवेशन अतिथि ऋषभ जैन लाला द्वारा इस वर्ष संस्कार शिविर के माध्यम से जैन जाग्रति लाने की बात कही। अतिविशिष्ट अतिथि विधायक भारती ने कहा कि जैन मिलन की सेवा गतिविधियां श्रेष्ठ हैं और पीडि़ता मानवता की सेवा के लिए समाज की गतिविधियों को जैन मिलन को और आगे ले जाना चाहिए। 

क्षेत्रीय मंत्री द्वारा भी संस्था को सुझाव देकर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक सतीश पंचरत्न, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, मुकेश जैन पत्रकार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्था द्वारा जिले के जैन मंदिरों के अध्यक्ष/मंत्रियों  एवं क्षेत्रीय सदस्य ज्योति जैन, प्रमोद जैन एलएमएल, सुरेश जैन मामा, केन्द्रीय सदस्य अतिवीर आनंद जैन, अतिवीर प्रेमचंद जैन (प्रेमस्वीट), हरिओम जैन का पूर्व अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा स मान किया गया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन वीर संजीव बांझल द्वारा किया गया जबकि सचिव अशोक जैन मारबल द्वारा कार्यक्रम में बाहर से पधारे हुए सभी अतिथियों, सभी सामाजिक, धार्मिक, मीडिया एवं वीर-वीरांगनाओं का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया।