युवक ने गटका जहर, मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरगंवा में सोमवार की सुबह एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जहार सिंह चतुर सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी जरगवां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। 

सूत्रों की मानें तो मृतक 373 के मामले में फरार चल रहा था जिससे वह मानसिक रूप से प्रताडि़त था। शायद इसी कारण उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!