पहले मारा कंकड, फिर पकड़ा हाथ, तब तक सुसर आ गया, फिर FIR

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षैत्र के ग्राम लालपुर में एक मनचले युवक ने अपने घर में काम कर रही एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की। परिजन महिला को लेकर करैरा थाने पहुॅचे जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रवीणा पत्नि कमरसिंह ठाकुर परिवर्तित नाम उम्र 28 वर्ष अपने घर में काम कर रही थी। तभी आरोपी ने महिला को कंकड मार कर परेशान किया। दूसरे दिन जब महिला शौच के लिए जा रही थी तो आरोपी बीरेन्द्र ठाकुर निवासी लालपुर ने महिला को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। यह घटना पास से ही गुजर रहे महिला के ससुर ने देख लिया और आरोपी को पकडने के लिए दौड़ा तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।

ससुर महिला प्रवीणा को लेकर करैरा थाने में पहुॅचे जहॉ पुलिस ने महिला की रिर्पोट पर आरोपी बीरेन्द्र ठाकुर के खिलाफ धारा 354, 336,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!