
जानकारी के अनुसार आज सुबह पडौरा के सरदार फार्म पर काम करने बाला मजदूर खेत में से जा रहा था। तभी उसे रेलवे ट्रेक पर एक युवक की कटी-पिटी लाश दिखाई दी। जिसकी सूचना मजदूर ने सरदार कजान सिंह को दी। सरदार ने उक्त सूचना कोलारस थाने को दी। कोलारस पुलिस सूचना के तीन घण्टे बाद मौके पर पहुॅच सकी।
मृतक धोती कुर्ता पहना हुआ है। जिससे संभबत: किसान जान पड़ रहा है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। पुलिस मामले की जॉच में जुटी हुई है।